फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरी की सीढि़यों से गिरकर नौ साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बलजीत नगर में एक नौ वर्षीय बच्चे की फैक्टरी में सीढि़यों से गिरकर मौत हो गई। हादसा बुधवार दोपहर बाद हुआ। बच्चे की मां उसी फैक्टरी में काम करती है। वह अपनी मां के पीछे-पीछे फैक्टरी पहुंच गया था। चांदनीबाग थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बलजीत नगर निवासी आइशा ने बताया कि वह बलजीत नगर में एक चादर फैक्टरी में चादर पर लेस लगाने का काम करती है। बुधवार दोपहर में वह खाना खाने घर आई थी। खाना खाकर फैक्टरी गई तो चुपके से उसके पीछे-पीछे उसका छोटा बेटा मुस्ताफिल (9) भी फैक्टरी में आ गया। उसे इस बारे में जानकारी नहीं थी। बेटा लिफ्ट देखने के लिए चुपके से सीढि़यों पर चढ़ गया और सीढि़यों से नीचे गिरकर बेहोश हो गया। हादसे के बाद फैक्टरी में मजदूर दौड़ने लगे। वह नजदीक गई और देखा तो वह उसका बेटा मुस्ताफिल था। वह बेटे को निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए उसे सामान्य अस्पताल भेज दिया। वह सामान्य अस्पताल पहुंचे तो वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आइशा ने बताया कि उसके पति सुभराती भी फैक्टरी में काम करते हैं। उसके कुल छह बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटे और एक बेटी है। मुस्ताफिल सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें