फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नौ विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में दर्ज करवाया अपना नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एमए हिंदी के परीक्षा परिणाम में आईबी पीजी महाविद्यालय के नौ विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। एमए हिंदी तृतीय सेमेस्टर में छात्रा ज्योति ने प्रथम, पूजा रानी ने तृतीय, प्रियंका व शंकर ने सातवां व सूचिका ने दसवां स्थान प्राप्त किया। एमए हिंदी प्रथम सेमेस्टर में प्रियंका ने प्रथम, प्रीति ने चतुर्थ, संजू ने नौवां एवं मनीषा ने ग्यारवां स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
विज्ञापन



प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय की परंपरा के अनुसार इन विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा व हर संभव मदद की जाएगी। हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. शशि प्रभा ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया एवं अधिक मेहनत करके लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।



छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व प्राध्यापकों की मेहनत व कुशल मार्गदर्शन को दिया। सम्मान समारोह के अवसर पर डॉ. शशि प्रभा, डॉ. किरण मदान, डॉ. गुरनाम, डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. जोगेश, डॉ. निर्मला, डॉ. पूजा व डॉ. रेखा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें