फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नौ पंचों ने ग्वालड़ा के सरपंच के खिलाफ सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। ग्वालड़ा गांव में ग्राम पंचायत के 12 में से नौ पंचों ने सरपंच दीपक शर्मा पर सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। पंचों का आरोप है कि सरपंच मनमाने ढंग से एकतरफा कार्रवाई, सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग और पंचायत एक कार्रवाई में पारदर्शिता नहीं बरत रहे हैं। प्रशासन को शिकायत भेज सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया है। खंड कार्यालय की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव से पैदा हुए हालात पर चार अप्रैल को ग्वालड़ा के ग्राम सचिवालय में ग्राम पंचायत के पंचों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

खंड कार्यालय से ग्राम सचिव की तरफ से सभी पंचों को बैठक में हाजिर होने की सूचना भेजी गई है। बैठक के माध्यम से बहुमत प्राप्त पंच को सरपंच का कार्यभार सौंपा जा सकता है। कुछ माह से ग्वालड़ा में नौ पंच कमलेश, नरेंद्र, रिंकू, सुमन व राकेश सरपंच की कार्यप्रणाली से खफा हैं। उन्होंने सरपंच पर मनमर्जी कर सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। खंड कार्यालय के माध्यम से जिला प्रशासन को सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भेजा था। सरपंच के खिलाफ सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग भी उठाई थी। अब फिर से नौ पंचों ने सरपंच के खिलाफ प्रशासन को अविश्वास प्रस्ताव भेजा है और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन :

उन पर लगाए आरोप निराधार हैं। प्रशासन ने गांव में सामान्य बैठक बुलाई है। अविश्वास जैसी अभी कोई बात नहीं है। बाकी बैठक में पता चलेगा।

-दीपक शर्मा, सरपंच, ग्राम पंचायत ग्वालड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें