फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नौ माह की गर्भवती की मौत, ससुरालियों ने किया अंतिम संस्कार, हत्या के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/बापौली। खोजकीपुर गांव में एक नौ माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालियों ने बिना उसके माता-पिता व पुलिस को सूचना दिए गुप्त रूप से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बापौली थाना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

पुलिस ने गांव में पहुंचकर मृतका के पति से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उसने फंदा लगाकर जान दी थी। इसके बाद सूचना मृतका के माता-पिता को दी। मृतका के पिता ने उसके पति, सास ससुर व दो अन्य पर उसकी हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब शव के अंशों को डीएनए जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा जाएगा। सोनीपत के बाय गांव निवासी नरेश ने बताया कि वह सात बेटियों और एक बेटे का पिता है। उसकी सबसे छोटी बेटी अंजली (21) थी। उसने दिसंबर 2023 में मोहित निवासी गांव खोजकीपुर के साथ कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से 16 दिसंबर को दान दहेज के साथ दोनों की शादी की थी लेकिन शादी के कुछ दिन बाद मोहित और उसके परिवार वालों ने अंजली के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी। वह अक्सर उससे दहेज की मांग करते थे। कई बार आपसी तौर पर पंचायत भी हुई लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

अंजली अब नौ माह की गर्भवती थी। उसकी 10 दिन बाद डिलीवरी होनी थी। छह सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे उनके पास बापौली थाना पुलिस का फोन गया। पुलिस ने बताया कि अंजली ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसका ससुराल वालों ने आप लोगों को बिना बताए दाह संस्कार भी कर दिया है। सूचना मिलने पर वह रात करीब 10 बजे खोजकीपुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पूछताछ और जांच-पड़ताल की। जिसमें उन्हें पता लगा कि छह सितंबर को पति मोहित, ससुर महिपाल, सास कृष्णा के अलावा परिवार के अन्य सदस्य सोहित और ओमबीर लोगों ने अंजली को मारा है। इसके बाद इसे हादसा दिखाने के लिए सुसाइड का रूप दिया और चुपके से अंतिम संस्कार भी कर दिया। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वर्जन-
बापौली पुलिस थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि घटना को पुलिस से छुपाया गया है। अब शव के अंश को डीएनए जांच के लिए भेजेंगे। आरोपियों पर दहेज हत्या व सबूत मिटाने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जल्द इनकी गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें