थर्मल में पंचायती जमीन से विवादित फसल काटने के मामले में नौ किसानों के
खिलाफ थर्मल पुलिस चौकी ने केस दर्ज हो गया है। जल्द ही आरोपियों गिरफ्तारी
होगी।
गांव आसन कलां में पंचायती जमीन में खड़ी विवादित फसल को
काटने के मामले में थर्मल चौकी में नौ किसानों के खिलाफ पर्चा दर्ज जो गया।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि किसान देवी सिंह, अजब सिंह, मोनू, सुभाष,
चरणदास, धर्म सिंह, भगवान दास, राज और एक अन्य के खिलाफ पर्चा दर्ज हो गया
है।
जल्द ही संबंधित आरोपियाें की धरपकड़ होगी। वहीं इसके लिए गांव में
तनाव है। बीडीपीओ अशोक छिक्कारा ने बताया कि लगातार गांव का दौरा किया जा
रहा है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
प्रशासन काटेगा फसल
पंचायती
जमीन पर खड़ी विवादित फसल को जिला प्रशासन काटेगा। उपायुक्त ने इससे
संबंधित आदेश जारी किए हैं। जिन लोगों ने फसल काटी है उनके खिलाफ सख्त
कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों से फसल की रिकवरी भी होगी।
नहीं मिली मशीन और फोर्स
ग्रामीण
कमेटी सदस्य सज्जन सिंह ने बताया कि सुबह से ही बीडीपीओ कार्यालय में बैठे
हैं। हड़ताल के कारण न तो पुलिस फोर्स मिली और न ही कंबाइन। इसके चलते
प्रशासन ने बाकी खड़ी फसल को काट नहीं पा रहा है।
वर्जन
प्रशासन
जल्दी ही फसल को काटेगा। जिन लोगों ने फसल काटी है, उनके खिलाफ मामला दर्ज
हो गया है। फसल काटने वालों से रिकवरी भी की जाएगी।
समीर पाल सरो, डीसी, पानीपत
वर्जन
अब तक नौ के खिलाफ पर्चे दर्ज हो चुके हैं। फसल काटने वाले सभी आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी।
राममेहर, चौकी इंचार्ज, थर्मल