फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उग्राखेड़ी में रातभर बत्ती गुल, ग्रामीण बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गर्मी से राहत के लिए लोग एसी, कूलर और पंखे चला रहे हैं। इस कारण ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग, ओवरहीटिंग जैसे फॉल्ट लगातार आ रहे हैं। ऐसे में बिजलीकर्मी रात के समय बिजली गुल होने पर आपूर्ति शुरू कराने में आठ से 10 घंटे का समय लगा देते हैं। उग्राखेड़ी गांव में भी बृहस्पतिवार रात 10 बजे आए फॉल्ट को दूर करने में बिजलीकर्मियों को शुक्रवार की सुबह 11 बज गए।
विज्ञापन

उग्राखेड़ी गांव के अजय ने बताया कि गांव में पार्क के पास 11केवी ट्रांसफार्मर पर लगभग 50 घरों का लोड है। रात 10 बजे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई और लाइनमैन को भी सूचना दी। रात 11 बजे गांव आए लाइनमैन ने दोनों फेस का लोड एक फेस पर कर दिया। लाइनमैन टीम लेकर छाजपुर डिविजन कार्यालय तक पहुंचा था कि ओवरहीटिंग के कारण फिर से बत्ती गुल हो गई। रातभर ग्रामीण बार-बार हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करते रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 13 घंटे तक ग्रामीण गर्मी से बेहाल रहे। शुक्रवार सुबह बिजलीकर्मियों ने फॉल्ट दूर कर लाइन चालू की तो लोगों ने राहत की सांस ली।
बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं की सूचना मिलते ही शिकायत का समाधान कराया जाता है। बिजली सुविधा केंद्र में उपभोक्ता रोजाना दो हजार से अधिक कॉल कर रहे हैं। इनमें बिजली आपूर्ति नहीं होने, फॉल्ट आने की शिकायत और समाधान संबंधी कॉल शामिल रहती है।
विज्ञापन

रात को ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आने की सूचना मिलते ही टीम भेज दी थी जो फॉल्ट ठीक करके टीम लौट आई। ओवरहीटिंग के कारण दोबारा फॉल्ट आ गया था, जिसे दूर करने में समय लग गया। सुबह बिजली सुचारू रूप से शुरू करा दी गई।
विज्ञापन

येतेंद्र, एसडीओ छाजपुर सब डिविजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें