फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वैष्णो देवी गया था परिवार, किराएदार ने घर खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किला थाना अंतर्गत भारत नगर के एक मकान में चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि परिवार के वैष्णो देवी जाने के बाद किराएदार ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल किराएदार फरार है। दोनों आरोपियों से पांच हजार रुपये बरामद कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

भारत नगर निवासी गौरव ने किला थाने में दी शिकायत में बताया था कि 30 जुलाई को परिवार सहित वह वैष्णो माता दर्शन के लिए गया था। 31 जुलाई को वापस घर आकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा था। अलमारी में रखे 55 हजार रुपये, सोने की तीन अंगुठियां, एक मंगलसूत्र व पांच जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी मिली। पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार देर शाम दबिश देकर ममुद्दीन व हरिश निवासी बलजीत नगर को किला पार्क के पास से गिरफ्तार किया। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने भारत नगर निवासी अपने साथी अभिषेक के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अभिषेक कुछ माह पहले गौरव के मकान में किराये पर रहता था। उसको घर के बारे में सारी जानकारी थी। अभिषेक को गौरव के परिवार सहित कही बाहर घूमने जाने का पता था। तीनों ने मकान से चोरी करने की योजना बनाई। देर रात घर की पिछली दीवार फांदकर चोरी की। हरीश इस दौरान बाहर खड़ा होकर निगरानी करने लगा। आरोपी अभिषेक ने चोरी कि नकदी में से आठ हजार ममुद्दीन को दिए और बाकी पैसे व जेवरात बाद में बांटने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें