नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत कार्यरत 350 कर्मचारी 14 वें दिन शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे । एनएचएम कर्मचारियों ने जिला नागरिक अस्पताल के ओपीडी गेट पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन और नारेबाजी की । रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता एचएम संघ के जिला अध्यक्ष अमित मलिक ने की । कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मरीजों का स्वास्थ्य प्रभावित रहा। हड़ताल के कारण सबसे अधिक एंबुलेंस , हड्डी रोग व फिजियोथैरेपी की सेवाएं प्रभावित है। अमित मलिक ने कहा कि वह पिछले 14 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। सरकार ने अब तक उनकी कोई मांग नहीं मानी है वह सालों से स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कम कर रहे हैं। एनएचएम के कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। स्वास्थ्य विभाग के तमाम काम एनएचएम कर्मचारियों ही देखते हैं । इलाज से लेकर स्वास्थ्य विभाग का रिकॉर्ड मेंटेन करना एचएम कर्मियों का काम है । कोरोना कल में भी एनएचएम कर्मचारियों ने काम करते हुए अपनी शहादत दी है लेकिन सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी । वह हड़ताल पर रहेंगे शनिवार को भी एनएचएम के 10 कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहेंगे।