फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई की पीआई यूनिट अंबाला पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
पानीपत। सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त सुमेधा कटारिया बैठक करती हुई । - फोटो : panipat
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा को लेकर होने वाली बैठकों पर शामिल न होना नेशनल हाईवे अथॉरिटी की पीआई यूनिट अंबाला को भारी पड़ गया। एनएचएआई के अंबाला जोन के अधिकारियों की लापरवाही पर उपायुक्त पानीपत ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सड़क सुरक्षा को लेकर हर महीने एक बैठक होती है, जिसमें एनएचएआई के दिल्ली जोन के अधिकारी तो शामिल होते हैं, लेकिन अंबाला जोन के अधिकारी छह महीने से नहीं आए हैं। यह हालात तब हैं जबकि हर बार उन्हें मीटिंग से पहले बताया जाता है कि उनका अनुपस्थिति अनिवार्य है। मंगलवार को भी सड़क सुरक्षा की बैठक थी और अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर उपायुक्त ने सख्त फैसला लेते हुए एनएचएआई की प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (पीआईयू) पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दे दिए।
नेशनल हाईवे पर सफर को सुरक्षित बनाने की दिशा में सड़क सुरक्षा की मीटिंग में अधिकारियों का शामिल होना बेहद जरूरी है। बीते एक महीने में नेशनल हाईवे पर सड़क सुरक्षा से संबंधित आने वाली शिकायतों पर आगे की कार्रवाई ही नहीं हो पाती है, क्योंकि अधिकारी ही उपस्थिति नहीं होते हैं। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बताया कि छह महीने से एनएचएआई की पीआई यूनिट अंबाला बैठक में शामिल नहीं हो रही है। हाइवे पर लोगों की जाने जा रहीं हैं और पीआई यूनिट बैठक में मुद्दों के ऊपर बात करना भी ठीक नही समझ रही। इसके लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का कदम उठाया गया है। आमजन की जिंदगी से खिलवाड़ करने का जो भी अधिकारी, कर्मचारी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

एलएनटी कराए जीटी रोड पर नालों और सीवरलाइन की सफाई : इसके साथ ही एलएनटी के अधिकारियों को आदेश दिया गया कि जीटी रोड पर उनकी ओर से बनाए गए नालों और सीवरेज लाइन की सफाई करवाना सुनिश्चित करें। इन पर कवर लगवाकर ढकवाया जाए। इसके साथ ही यह भी आदेश दिया कि अगली मीटिंग में आने से पहले अपनी रिपोर्ट सौंप दें। बैठक में एडीसी प्रीति व सचिव आरटीए के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
तहसील कैंप से बरसत रोड तक हटेंगे बिजली के पोल : तहसील कैंप से लेकर बरसत रोड तक बिजली के पोल हटाने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही ऑटो सर्विस लेन का निर्माण कराने का भी आदेश दिया गया है। गांजबड़, सिवाह मोड़ पर जीटी रोड पर लगी रेडलाइट को चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही साथ रामलाल चौक की रेडलाइट को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें