फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेडक्रॉस के प्रशिक्षण में एनएफएल कर्मचारियों ने सीखे जीवन बचाने के हुनर

विज्ञापन
एनएफएल में प्राथ​मिक चिकित्सक के बारे में प्र​शिक्षण देते संदीप रत्तेवाल। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) में आयोजित तीन दिवसीय व्यावसायिक प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान कर्मचारियों को आपदा और दुर्घटना की स्थिति में त्वरित निर्णय लेने तथा अस्पताल पहुंचने से पहले पीड़ित की जान बचाने के लिए आवश्यक प्राथमिक उपचार के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।
जिला कल्चर कोऑर्डिनेटर एवं फर्स्ट एड लेक्चरर संदीप रत्तेवाल ने प्रतिभागियों को विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद अस्पताल पहुंचने से पहले दिया गया सही प्राथमिक उपचार कई बार मरीज के लिए जीवनदायी साबित होता है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को बेहोशी की स्थिति में मरीज की देखभाल, रिकवरी पोजीशन, फ्रैक्चर और रीढ़ की हड्डी में चोट लगने पर सुरक्षित तरीके से मरीज को संभालने की विधि सिखाई गई। इसके अलावा सांप और कुत्ते के काटने, आग, रासायनिक एवं विद्युत जलन, गले में वस्तु फंसने (चोकिंग), धुएं या जहरीली गैस से दम घुटने, स्ट्रोक तथा विषाक्तता जैसी आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण को पूरी तरह व्यावहारिक बनाते हुए प्रतिभागियों से विभिन्न तकनीकों का अभ्यास भी कराया गया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। कार्यक्रम के समापन पर एनएफएल प्रबंधन ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी और प्रशिक्षक संदीप रत्तेवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे कर्मचारियों के लिए उपयोगी पहल बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें