फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्री बोले सप्ताह में दो दिन पैसेंजर ट्रेन रद्द क्यों?

Sun, 14 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत-रोहतक पैसेंजर ट्रेन को सप्ताह में दो दिन रद्द कर दिया गया है। अब यह ट्रेन शनिवार व रविवार को नहीं जाएगी। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और रेलवे अधिकारियों की अनदेखी पर रोष व्याप्त है। यात्रियों को पूछताछ केंद्र से लेकर अधिकारियों के पास भी रेल रद्द होने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


रविवार को पैसेंजर गाड़ी रद्द होने के कारण रेल यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। 54025-26 पानीपत से रोहतक की ओर जाने वाली पैसेंजर गाड़ी रविवार को रद्द रही। ट्रेन की जानकारी के लिए रेल यात्रियों की पूछताछ केंद्र पर दिनभर भीड़ रही। रोजाना की तरह रेलवे स्टेशन पर रोहतक की ओर जाने वाले रेल यात्री पहुंचे, लेकिन गाड़ी रद्द होने के चलते मायूस होकर बस का सहारा लेना पड़ा है।

रेल यात्री अजीत, प्रवीन, साहिल, मोनू, शिवम, जगबीर, ईश्वर सिंह बताया कि ट्रेन के रद्द होने की कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। पानीपत-रोहतक गाड़ी रद्द होने के चलते रेल यात्रियों का पूछताछ केंद्र पर जमावाड़ा लगा रहा। रेल यात्रियों को गाड़ी के रद्द न होने की सूचना के चलते रेलवे स्टेशन से वापस लौटना पड़ा है। वहीं अन्य साधनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन


आगामी सूचना तक की गई रद्द
रेलवे अधिकारियों के अनुसार पानीपत-रोहतक पैसेंजर को गोहाना के नजदीक ट्रैक पर मेंटेनेस कार्य के चलते शनिवार व रविवार को आगामी सूचना तक रद्द किया हुआ है। ऐसे में ट्रेन नियमित रूप से कब चलेगी इस बारे में अभी कोई नोटिफिकेशन नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें