फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: नागरिक अस्पताल के लेबर रूम में बड़ा हादसा, शौचालय की सीट में गिरने से नवजात की मौत

Tue, 08 Sep 2026 10:29 PM IST
मयूर शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

महिला के रिश्तेदार ने बताया कि सैनी कॉलोनी निवासी उनकी भाभी को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम करीब सात बजे वह अपनी सास के साथ लेबर रूम के शौचालय में गई थीं। इसी दौरान अचानक प्रसव हो गया।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल, पानीपत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के जिला नागरिक अस्पताल के लेबर रूम में सोमवार शाम हादसा हो गया। अस्पताल के शौचालय में प्रसूता ने बच्चे को जन्म दिया। नवजात फिसलकर शौचालय की सीट में जा फंसा। यह देखकर सीट तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन


महिला के रिश्तेदार ने बताया कि सैनी कॉलोनी निवासी उनकी भाभी को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम करीब सात बजे वह अपनी सास के साथ लेबर रूम के शौचालय में गई थीं। इसी दौरान अचानक प्रसव हो गया। साथ मौजूद सास कुछ समझ पातीं, इससे पहले नवजात शौचालय की सीट के अंदर गिर गया।

सीट तोड़कर निकाला, नहीं बच सकी जान

परिजनों ने नवजात को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर गहराई में फंस गया। सूचना मिलने पर स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे और शौचालय की सीट तोड़कर नवजात को बाहर निकाला। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल सीसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद नवजात की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने कहा कि यह मामला अभी मेरे सीधे संज्ञान में नहीं आया है। पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कराई जाएगी। यदि जांच में अस्पताल स्टाफ या किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें