फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नौ माह पहले लगा नया ट्यूबवेल, कनेक्शन नहीं करा पाया निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर चार की देशराज कॉलोनी में पीने के पानी की किल्लत को देखते हुए नगर निगम ने करीब नौ माह पहले एक नया ट्यूबवेल लगाया था, लेकिन आज तक ये ट्यूबवेल चालू नहीं हो सका है। जिसका कारण अधिकारियों ने बिजली कनेक्शन न होना बताया है। वहीं, नया ट्यूबवेल होने के बावजूद भी कॉलोनी के करीब 200 परिवार प्यासे भटक रहे हैं। उनको एरिया से करीब 700 मीटर दूरी पर कबीरपंथी धर्मशाला वाले ट्यूबवेल से पानी भरना पड़ता है। जिसके चलते ये ट्यूबवेल समय से ज्यादा चलाया जाता है। ज्यादा लोड बढ़ने की वजह से इस ट्यूबवेल की बार बार मोटर तक खराब हो जा रही है।
विज्ञापन

अब पीने के पानी की समस्या को लेकर बार बार कॉलोनी के लोग पार्षद रविंद्र नागपाल के घर के चक्कर काट रहे हैं और पार्षद निगम अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने पर जुटे हैं। पार्षद का कहना है कि ये पूरा प्रकरण निगम अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हुआ है। अब नया ट्यूबवेल लगे हुए नौ माह हो चुका है। तीन माह में इसके गांरटी का समय भी समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद निगम भी इससे पल्ला झाड़ लेगा और ठेकेदार भी। परेशानी सिर्फ आम जनता को होगी। निगम को यहां ट्यूबवेल लगाने से पहले कनेक्शन आदि की जांच करनी चाहिए थी। अब ट्यूबवेल लगा दिया है तो निगम को इसका बकाया बिल का भुगतान कर कनेक्शन को चालू करवाना चाहिए।

पुराना बिल बकाया होने के चलते नया कनेक्शन नहीं हुआ
हैरानी की बात ये है कि लोगों की ओर से दी गई जमीन पर निगम ने करीब सात लाख रुपये खर्च कर नया ट्यूबवेल तो लगवा दिया। इसके बिजली कनेक्शन के लिए बिजली निगम में धरोहर राशि तक जमा करवा दी। बाद में पता चला कि इस जमीन पर तो बिजली निगम का पहले से बिजली बिल बकाया है। जिसके चलते बिजली निगम ने यहां कनेक्शन देने से मना कर दिया। बिजली निगम की डिमांड है कि पहले उनका बकाया करीब 30 हजार रुपये का बिल भरा जाएगा तो निगम वहां नया कनेक्शन देगा।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है। इसे लेकर निगम के उच्च अधिकारियों से लगातार बातचीत की जा रही है। वहीं, बिजली निगम के अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है। जल्द से जल्द इस ट्यूबवेल को चालू करवाया जाएगा। जिसके लिए जल्द से जल्द बिजली का कनेक्शन भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

राकेश शर्मा, एसडीओ, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें