फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए उखाड़ी नई सड़कें, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर 23 में अडानी नाम की गैस कंपनी गैस पाइपलाइन बिछाने का काम कर रही है। इसे लिए कंपनी की ओर से वार्ड की तकरीबन सभी गलियों को उखाड़ दिया गया है। इससे गली के नीचे बिछे सीवर और पेयजल पाइपलाइन तक टूट गई हैं। इनकी वजह से सीवर का गंदा पानी पेयजल पाइपलाइन में मिलकर लोगों के घरों में जा रहा है। वहीं, गलियों और सड़कों में गहरे गड्ढे भी बन चुके हैं। इससे लोगाें का आवागमन प्रभावित हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि कंपनी ने जहां से सड़कों और गलियों को उखाड़ा, उन्हें दोबारा मरम्मत किए बिना ऐसे ही छोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय लोग उसे खुद चंदा इकट्ठा करवाकर बनवा रहे हैं।

इससे वार्ड के लोगों में रोष है। वहीं, निगम के विकास कार्याें में भी नुकसान हो रहा है। वार्ड के लोगों ने इसकी शिकायत निगम अधिकारियों समेत पार्षद को भी दी, जिस पर निगम अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


वार्ड 23 के पार्षद अश्वनी धींगड़ा ने बताया कि वार्ड के कच्चा कैंप, पूरेवाल कॉलोनी, आर्य नगर, भाटिया नगर, भाटिया कॉलोनी, इंडस्ट्री एरिया में अडानी नाम की गैस कंपनी ने गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को उखाड़ना शुरू कर दिया है। अब वीवर्स कॉलोनी, आदर्श नगर की सड़कों और गलियों को उखाड़ने की तैयारी की जा रही है। इस बारे में निगम अधिकारियों से शिकायत की तो उन्हें भी मामले की जानकारी नहीं थी। अब निगम अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वे कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

कंपनी ने ठंडी सड़क को उखाड़ कर छोड़ दिया था। अब लोगों ने खुद इसकी रिपेयरिंग करवाई है। निगम ने करोड़ों रुपये खर्च कर वार्ड में विकास कार्य किए थे। जिसे कंपनी बर्बाद कर रही है।
लोगों से बातचीत:
पाइपलाइन बिछाने के बाद नहीं कर रहे सड़क की मरम्मत

कॉलोनी में नई सड़कों को उखाड़ा जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने के बाद कंपनी सड़कों की मरम्मत तक नहीं करवा रही है। इससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
- बलदेव।
लोगों के घरों में जा रहा सीवर का गंदा पानी
कई जगह गली में बिछी सीवर लाइन टूट गई है। इससे सीवर का गंदा पानी पेजयल पाइपलाइन में मिलकर लोगों के घरों में जा रहा है।
- गुरमीत।
मुश्किल से हुए थे विकास कार्य
मुश्किल से वार्ड में विकास कार्य हुए थे। अब सड़कों को गैस पाइपलाइन वाले उखाड़ रहे हैं। इससे लोगों में रोष है।
- सुरजीत।

वर्जन:
करेंगे कार्रवाई : निगम
मामला संज्ञान में आ चुका है। इसे निगम आयुक्त के सामने रखा जाएगा। इसके बाद जो भी आदेश होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। -
- अजय छौक्कर, जेई, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें