फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर में छह कॉलोनियों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र, 50 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अब शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग वधावाराम कॉलोनी, कुम्हार मोहल्ला, इंदिरा कॉलोनी, सावन पार्क, किशनपुरा व विद्यानंद कॉलोनी में स्वास्थ्य केंद्र खोलेगा। इसके लिए भवनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इन शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर एक डॉक्टर के साथ साथ यहां तीन-तीन नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी होंगे। यहां स्वास्थ्य केंद्र खुलने से राज नगर व सेक्टर 25 के शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भार भी कम होगा। यहां के 50 हजार लोगों को इससे लाभ होगा। इनके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने दो नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। सिविल सर्जन ने सनौली और ग्वालड़ा गांव में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय में भेजा है। यहां एक-एक एकड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का प्रयास है। यहां दो नए स्वास्थ्य केंद्र बनने से लगभग 30 हजार लोगों को इनका सीधा लाभ होगा। यहां के लोगों को स्वास्थ्य के लिए बापौली व नौल्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।



फिलहाल जिले में दो सरकारी अस्पताल , सात सामुदायिक केंद्र व 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। गवालड़ा इसराना के विधायक बलबीर वाल्मीकि का गांव है। वह यहां स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए काफी समय से प्रयासरत हैं। वहीं दूसरी ओर सनौली के पास कोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। इसलिए यहां स्वास्थ्य केंद्र बनाने का प्रस्ताव है। स्वास्थ्य विभाग को 40 हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाने की अनुमति भी मिल चुकी है। इसके साथ ही 40 उप स्वास्थ्य केंद्रों को वेलनेस सेंटर में तब्दील किया जाएगा। कुछ पीएचसी को भी हेल्थ वेलनेस सेंटर में बदला जाएगा। इन सेंटरों में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन




इस वक्त जिले में आठ वेलनेस सेंटर हैं। कालखा, भादड़, रिसालू, डिडवाडी, बांध, बलाना, दिवाना और पसीना गांव में चल रहे हेल्थ वेलनेस सेंटर को भी अपग्रेड किया जाएगा। इनमें सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास है। इनके अलावा स्वास्थ्य विभाग शहर में भी आठ स्थानों पर हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने का प्रयास कर रहा है लेकिन यहां भूमि तलाशने में दिक्कत आ रही है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऑपरेशन थियेटर बनाने जाने हैं। इसके लिए यहां के भवनों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।


वर्जन-
जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि
स्वास्थ्य विभाग को किराए पर भवन देने के इच्छुक उनके कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने इसके लिए विज्ञापन भी जारी किया है। शहर में छह नए स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।





वर्जन-

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि सनौली व ग्वालड़ा गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का प्रयास है। यहां के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। उम्मीद है कि प्रस्ताव जल्द पास हो जाएगा। यहां स्वास्थ्य केंद्र बनने लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें