फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस आठ घंटे लेट, यात्री करते रहे इंतजार

Sat, 06 Sep 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। ट्रेनों की लगातार देरी से यात्री आए दिन परेशान हो रहे हैं। अपनी ट्रेनों के लिए यात्रियों को स्टेशन पर घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। ट्रेनों की देरी के कारण यात्री अपने गंतव्य पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से पहुंची। यात्री सुदेश और राज ने बताया कि वह काफी समय से अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। उनकी ट्रेन निर्धारित समय से ढ़ाई घंटे की देरी से आ रही है। स्टेशन पर ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि किसी भी यात्री को इतना लंबा इंतजार ना करना पड़े। ना जाने किस यात्री को कितने जरूरी काम से समय पर गंतव्य पर पहुंचना हो ऐसे ट्रेनों की देरी से यात्री समय पर पहुंच ही नहीं पाएंगे।
ये ट्रेनें पहुंची देरी से

नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से पहुंची। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से पहुंची। आम्रपाली चार घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली पानीपत एमईएमयू 1:19 घंटे की देरी से पहुंची। नेताजी एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से पहुंची। मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से पहुंची। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 39 मिनट की देरी से पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू सवा एक घंटे की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस 22 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :

स्टेशन पर कुछ ट्रेनें ही देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को स्टेशन पर थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। स्टेशन पर यात्री इंतजार करते हुए मायूस दिखे। स्टेशन पर यात्रियों के लिए हर सुविधा है ताकि किसी यात्री को कोई परेशानी ना हो।

-रमेश चंद्र, रेलवे स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें