पानीपत। रविवार को नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची। यात्री रानी और योगेश ने बताया कि वह ट्रेन के समय से 25 मिनट पहले स्टेशन पर आ गए थे।
लेकिन बाद में पता चला कि ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। इसके अलावा नेताजी एक्सप्रेस 1 घंटा 33 मिनट, हिमाचल एक्सप्रेस आधे घंटे, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे, दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 मिनट और आम्रपाली एक्सप्रेस 22 मिनट की देरी से पहुंची। रेलवे स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि स्टेशन पर कुछ ही ट्रेनें देरी से पहुंची हैं। यात्रियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ा। संवाद