फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नए कलेक्टर रेट आज से होंगे लागू, सॉफ्टवेयर अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में दो साल के बाद प्रॉपर्टी के बढ़े कलेक्टर रेट सोमवार को लागू होंगे। शहर मॉडल टाउन, अंसल और एल्डिको समेत कई प्राइवेट कॉलोनियों में 20 प्रतिशत तक बढ़े रेट लागू होंगे। वहीं कई कॉलोनियों में करीब 10 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

कलेक्टर रेट हर साल दो बार बढ़ते हैं। पिछले दो साल से कलेक्टर रेट नहीं बढ़ पाए थे। इस बार नए कलेक्टर रेट निदेशालय स्तर पर तय किए गए हैं। इनको एक दिसंबर को लागू करने का फैसला लिया गया गया है। जानकारों की माने तो पॉश एरिया मॉडल टाउन, एल्डिको, अंसल और अन्य प्राइवेट कॉलोनियों के लिए सेक्टरों में रेट 20 प्रतिशत तक बढ़ाए हैं। शहर की सामान्य कॉलोनियों में 10 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए हैं। इसके साथ नेशनल व स्टेट हाईवे के नजदीक जमीन के रेट 20 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं। कलेक्टर रेट बढ़ने की सूचना पर रजिस्ट्रियों में तेजी आ गई हैं। सामान्य दिनों में पानीपत तहसील की बात करें तो 100 रजिस्ट्री होती थी। सोमवार को एकाएक इनकी संख्या बढ़ गई हैं। यहां 110 रजिस्ट्री कराई गई। वहीं पानीपत की बाकी चार तहसीलों में भी रजिस्ट्री की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

वर्जन :
नए कलेक्टर रेट एक दिसंबर को लागू हो गए हैं। इसको लेकर सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया गया। सोमवार से नए रेट पर रजिस्ट्री की जाएंगी।
वीरेंद्र कुमार गिल, तहसीलदार पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें