पानीपत। आए दिन ट्रेनों की धीमी रफ्तार से यात्री परेशान हैं। यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में घंटों तक का समय खराब करना पड़ रहा है। जिससे यात्री स्टेशन पर मायूस नजर आए। वीरवार को नेताजी एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें देरी से आई। यात्री सुमन और प्रदीप ने बताया कि उन्हें अपनी ट्रेन के इंतजार में करीब सवा घंटा हो गया है। उनकी ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है।
इतना लंबा इंतजार कर समय खराब तो हुआ ही है साथ अपने गंतव्य पर भी देरी से पहुचंगें। ठंड में हर यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना चाहता है। ऐसे में ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच सके और ट्रेनों के इंतजार में घंटों तक का कीमती समय खराब भी न करना पड़े।