फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नेताजी एक्सप्रेस सवा पांच घंटे लेट, यात्री परेशान

Fri, 09 Jan 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
ट्रेनों के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पानीपत। कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार पर सीधा असर पड़ रहा है। ऐसे में यात्री स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में कई-कई घंटे स्टेशन पर बैठे रहते हैं। ट्रेनों की देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है। वीरवार को नेताजी एक्सप्रेस समेत 17 ट्रेनें घंटों की देरी से आई। यात्री साक्षी और सचिन ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार करते हुए पौने घंटे के करीब हो चुका है। उनकी ट्रेन स्टेशन पर साढे तीन घंटे की देरी से आ रही है। तीन घंटे इंतजार करना आसान नहीं है। इतनी देरी में अपने गंतव्य पर ही पहुंच जाते। घंटों तक ट्रेनों का इंतजार कर यात्रियों का समय खराब होता और दिनचर्या पर भी असर पड़ता है। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री सही समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच सके और समय भी खराब न हो।
विज्ञापन


ये ट्रेनें आई देरी से

नेताजी एक्सप्रेस सवा पांच घंटे, गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा दो घंटे और शान ए पंजाब 1:40 घंटे की देरी से आई। जम्मू तवी एक्सप्रेस पौने चार घंटे, सचखंड एक्सप्रेस सवा तीन घंटे और गीता जयंती एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। झेलम एक्सप्रेस पौने घंटा, आम्रपाली एक्सप्रेस आधा घंटा और ऊंचाहार एक्सप्रेस साढे तीन घंटे की देरी से आई। दिल्ली पानीपत एमईमयू एक घंटा, जम्मू मेल पौना घंटा और नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू सवा एक घंटे की देरी से आई। अमृतसर एक्सप्रेस साढे तीन घंटे, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे और कुरुक्षेत्र जंक्शन गीता जयंती एक्सप्रेस साढे तीन घंटे की देरी से आई। टाटानगर एक्सप्रेस 40 मिनट, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू डेढ़ घंटा और गीता जयंती एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई।

सर्दी और कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन पर सीधा असर पड़ रहा है। जिससे ट्रेनें देरी से आ रही हैं। यात्रियों को लंबा इंतजार करने में थोड़ी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें