फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस किलो चूरापोस्त समेत नेपाली काबू

Tue, 18 Mar 2014 10:31 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना समालखा पुलिस ने 10 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ एक नेपाली को काबू किया, जबकि ढाबा मालिक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर दूसरे की तलाश शुरू कर दी है। समालखा थाना पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर रणबीर सिंह होली के दिन गश्त पर थे।
विज्ञापन


इस दौरान दशमेश ढाबे के पास खड़े थे। पुलिस ने शक के आधार पर बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा दिया जिनमें से एक उसी होटल का संचालक कर्मबीर था। पुलिस पार्टी को देख ढाबा संचालक कर्मबीर बाइक के साथ फरार हो गया और पुलिस ने एक युवक को काबू कर लिया।

उसके पास से 10 किलोग्राम चूरापोस्त मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेश निवासी बिजेपुर, भटोड़ी नेपाल बताया। रणबीर सिंह ने बताया कि नरेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और ढाबा संचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें