पानीपत। शोंधापुर की साईं कॉलोनी में एक युवक ने प्रेमिका के कहने पर अपने दोस्त के साथ मिलकर पड़ोसी की कार में आग लगा दी। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी ने पड़ोसी द्वारा नई कार खरीदने की ईर्ष्या में इस वारदात को अंजाम दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया। आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
साईं कॉलोनी निवासी गुलफाम ने बताया कि उसका प्रॉपर्टी डीलिंग का काम है। उसने 11 जनवरी की रात करीब नौ बजे उसने अपनी कार गली में खड़ी की थी। उसे रात करीब 11:55 बजे गाड़ी का शीशा टूटने की आवाज सुनाई दी। जब उसने खिड़की से बाहर देखा तो उसकी कार जल रही थी और दो युवक वहां से भाग रहे थे। हालांकि उस समय उसे किसी पर शक नहीं था। 16 जनवरी को सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो दो युवक कार में लगाते हुए दिखाई दिए। उसने आरोप लगाया कि और उनकी पहचान शोंधापुर गांव के रिंकू व हिमांशु के रूप में की। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि रात के समय दोनों एक मोटरसाइकिल पर आते हैं। हिमांशु के हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल थी। यह युवक मोटरसाइकिल को उसके मकान के पास खड़े करती हैं और पेट्रोल छिड़क कर उसकी कार में आग लगा देते हैं। आग लगाते ही दोनों युवक मौके से फरार हो जाते हैं। कुछ ही पलों में कार जलने लगती है। बताया जा रहा है कि आरोपी रिंकू ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के कहने पर उसकी कार में आग लगाई थी। गुलफाम ने एक साल में तीन कार बदल दी थी। किशोरी इस बात से ईर्ष्या रखती थी। उसने अपने प्रेमी को आग लगाने के लिए उकसाया था। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
वर्जन-
पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। वारदात को अंजाम देने के असल कारण आरोपियों से पूछताछ के बाद स्पष्ट होंगे।