फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पड़ोसियों ने परिवार पर किया डंडे व ईंट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कश्यप कॉलोनी में पड़ोसियों ने एक परिवार के घर में घुसकर उन पर ईंट व डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने अपना सामान्य अस्पताल में इलाज कराया और मामले की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कश्यप कॉलोनी निवासी रवि ने बताया कि 20 अगस्त को दोपहर ढाई बजे वह अपने घर पर था। इसी बीच पड़ोसी सतपाल, कांता, शंकर आए और आते ही उसकी बहन सपना, कुसुम, मां राजवंती व उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके ऊपर डंडे व ईंट से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी सतपाल के पास चाकू था, उसने प्रयास किया,लेकिन वह बच गए। घायलों ने अपना सामान्य अस्पताल में इलाज कराया और मामले की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें