फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर के सबसे बड़े 67 करोड़ सभागार के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के सबसे बड़े और आधुनिक सुविधाओं से लैस करीब 67 करोड़ के भव्य सभागार (ऑडिटोरियम) के प्रोजेक्ट पर निकाय ने ब्रेक लगा दिया है। फरीदाबाद और पंचकूला मुख्यालय के चीफ इंजीनियरों ने इस प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट और ड्रांइग में कुछ खामियां बताई हैं। जिनको सुधार करने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इनके सुधार के बाद फिर से दोनों चीफ इंजीनियर के पास भेजा जाएगा और अनुमति के बाद ही टेंडर लग सकेगा। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को प्रशासकीय अनुमति दे दी थी। जिसके बाद इसके बजट को भी पास कर दिया था। इससे पहले निगम सदन और फाइनेंस कमेटी भी इस पर अपनी मंजूरी दे चुके हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ये प्रोजेक्ट वार्ड नंबर 14 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 12 में एसडी विद्या मंदिर स्कूल के सामने सामुदायिक केंद्र की करीब एक एकड़ में बनाया जाना है। यहां 800 सीटों वाले विशाल सभागार के अलावा अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित जिला स्तर का सबसे बड़ा पुस्तकालय भी बनना है। इस इमारत में एक इंडोर स्टेडियम भी प्रस्तावित था। इमारत के बेसमेंट में मंच और पार्किंग जैसी सुविधाएं भी दी जानी हैं। ताकि एक ही छत के नीचे शहरवासियों को पढ़ाई, मनोरंजन और खेलकूद जैसी सभी सुविधाएं मिल सकें। इस भव्य इमारत को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया जाना है। ये प्रोजेक्ट शहरी विधायक के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। इस प्रोजेक्ट को लेकर शहरी विधायक कई बार निकाय स्तर के अधिकारियों से मिल चुके हैं।
इस प्रोजेक्ट की तकनीकी मंजूरी को लेकर निगम अधिकारी कई बार फरीदाबाद और पंचकूला के चक्कर काट चुके हैं। चूंकि पानीपत में चीफ इंजीनियर नहीं थे। इसलिए 50 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट को तकनीकी मंजूरी देने का अधिकार केवल चीफ इंजीनियर के पास होती है। पार्षद शकुंतला गर्ग ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की फाइल निकाय के पास गई है। इसकी मंजूरी को लेकर कोई अनुमान नहीं है। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज का कहना है कि इस बारे में निगम और निकाय अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। जल्द ही प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


बोले नेता और अधिकारी:
ड्राइंग में सुधार के दिए निर्देश
निगम जेई अजय छौक्कर ने बताया कि प्रोजेक्ट की डीपीआर और ड्राइंग में कुछ सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। इनको सुधारने के बाद फिर से चीफ इंजीनियर के पास लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें