फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पड़ोसी ने दो बहनों से फिर की छेड़खानी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में युवक ने दो बहनों के साथ छेड़खानी कर दी। युवक इससे पहले भी किशोरियों से छेड़खानी के मामले में जेल में गया था। वह अब जेल से जमानत पर आया था। उसने उस मामले में राजीनामे का दबाव बनाने के लिए फिर किशोरियों के साथ छेड़खानी की। किशोरी ने उसके खिलाफ पुलिस को एक और शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दिवाली की रात वह अपनी पत्नी के साथ छत पर दीये लगा रहा था। उसकी 16 व 14 साल की दोनों बेटी गली में पटाखे जला रही थीं। उनका पड़ोसी संदीप उसकी बेटियों को अश्लील इशारे करने लगा। उनके साथ गाली गलौज भी की। वह अपनी बेटी की आवाज सुनकर नीचे आया तो संदीप उसके साथ भी गाली गलौज करने लगा। संदीप की पत्नी ने उसकी बेटियों को गाली गलौज की। उनको पहले वाले मामले में राजीनामा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसने बताया कि सात माह पहले भी संदीप ने उसकी बड़ी बेटी के साथ छेड़खानी की थी। वह इस मामले में छह माह तक जेल में रहा। अब जमानत पर आया है। आरोपी उन पर राजीनामे का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें