फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नेहरू सदन ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा में अंतरसदनीय महाभारत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के 18 विद्यार्थियों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नेहरू हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। रमन हाउस द्वितीय स्थान पर रहा जबकि सरस्वती हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार दिए। प्रतियोगिता में नेहरू सदन से कपिश आहूजा, भाविक चुघ और अक्षिता जैन ने पहला स्थान प्राप्त किया। रमन सदन से शौर्य गुप्ता, अनन्या और नमन गांधी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सरस्वती हाउस से ईशान कुमार, प्रीयांशी शर्मा और अपूर्वा जैन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें