समालखा। मनाना गांव स्थित प्राचीन शिवालय में जीर्णोद्धार के बाद होने वाली शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। शिव सेवा मंडल द्वारा ग्रामवासियों के सहयोग से सोमवार 21 जुलाई को शिव परिवार की भव्य मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। मंदिर को सजाया गया शिव सेवा मंडल से जुडे़ पंडित सुरेश शास्त्री व ग्रामीण दिलबाग राठी, सतीश,मुकेश राठी,पंडित मोनू व कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह नौ बजे कलश यात्रा शुरू होगी। गांव भ्रमण के बाद शिवालय में संपन्न होगी जबकि अगले दिन सोमवार को सुबह आठ बजे हवन के बाद भगवान शिव परिवार की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे भंडारा शुरू किया जाएगा। संवाद