संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बड़ौली में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में नेहा रानी और आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नवप्रीत कौर और लक्ष्मी द्वितीय, जबकि खुशी शर्मा, गुंजन और राखी तृतीय स्थान पर रहीं। सिमरन, आस्था, साक्षी, आर्यन और तनीषा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक और कला सहायक विष्णु कुमार के निर्देशन में किया गया।
नोडल इंचार्ज एवं हिंदी प्राध्यापक रवींद्र सिंह ने कहा कि नशा केवल शरीर के लिए ही नहीं, बल्कि व्यक्ति और परिवार के जीवन के ताने-बाने के लिए भी घातक है। प्रदीप मलिक ने बताया कि कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने ‘नशा एक अभिशाप’ विषय पर अपने विचारों को आकर्षक रंगों और चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर गणित प्राध्यापिका दीपिका धवन और डीपीई उमेद सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।