फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नेगलिजेंस कमेटी करेगी प्रवीण मामले की मौत के मामले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गढ़ी सिकंदरपुर निवासी प्रवीण की मौत के मामले की जांच जिला नेगलिजेंस कमेटी करेगी। सिविल सर्जन ने कमेटी को मामले की जांच सौंप दी है। चार सदस्यीय डॉक्टरों की यह कमेटी प्रवीण के इलाज की पूरी फाइल जांचेगी। डॉक्टर के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद यह रिपोर्ट सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा को सौंपेगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


विदित है कि गढ़ी सिकंदरपुर निवासी प्रवीण अदरंग ग्रस्त होने पर 18 जनवरी को परिजनों ने जीटी रोड स्थित पीवीआर के सामने स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। प्रवीण के भाई नवीन का आरोप है कि यहां डॉक्टरों ने प्रवीण के दिमाग का ऑपरेशन कर दिया। इससे प्रवीण कोमा में चला गया था। डॉक्टर ने उन्हें गुमराह किया था। आरोप था कि डॉक्टरों ने प्रवीण के इलाज में लापरवाही बरती थी। इसलिए 20 जनवरी की शाम पांच बजे प्रवीण की मौत हो गई थी। प्रवीण के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा भी किया था।
नवीन ने अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में शिकायत दी थी। मामले की जांच के लिए सिविल सर्जन को भी पत्र दिया गया था। अब जिला नेगलिजेंस कमेटी को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


वर्जन
जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि जिला नेगलिजेंस कमेटी को मामले की जांच दी गई है। कमेटी हर पहलू की जांच करेगी। प्रवीण के मौत के कारणों व उसकी बीमारी के बारे में पता करेगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें