दिल्ली में समारोह में अवार्ड प्राप्त करते नीरज त्यागी। स्रोत : परिजन
पानीपत। जिले के हथवाला गांव के नीरज त्यागी प्राकृतिक खेती करने के लिए मंगलवार को मोहाली में सम्मानित हुए हैं। राज्य स्तरीय फार्म एन फूड अवार्ड कार्यक्रम में प्रदेश से नीरज त्यागी को एकीकृत कृषि प्रणाली से खेती करने पर बेस्ट फार्मर अवार्ड सम्मानित किया गया।
नीरज त्यागी ने बताया कि वे पिछले चार साल से प्राकृतिक तरीके से सब्जी व फसल उगा रहे हैं। वे अब प्राकृतिक खेती कर अपनी सालाना आय बढ़ाने के साथ करीब 15 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं और एक साल में करीब आठ फसलें उगा रहे हैं। वे गर्मी के मौसम में जमीन पर लौकी, तोरी, खीरा, ककड़ी, करेला लगाते हैं और हल्दी की फसल से वे सालाना खर्च निकालने के बाद दो लाख रुपये बचा लेते हैं। संवाद