दो बार जीत चुके पदक
पानीपत के खंडरा गांव के नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हुआ था। वे ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धा में भाला फेंक खिलाड़ी हैं। नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। अभिनव बिंद्रा के बाद किसी विश्व चैंपियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक को जीतने वाले वह दूसरे भारतीय हैं। नीरज चोपड़ा को मार्च 2022 में पदमश्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में एक विशेष कार्यक्रम में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया। उन्होंने 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
नीरज ने दोहा डायमंड लीग में भाला फेंक में मानक माने जाने वाले 90 मीटर की दूरी हासिल की। नीरज ने अपना भाला 90.23 मीटर तक फेंका और ऐसा करने वाले एशिया के तीसरे और कुल मिलाकर 25वें खिलाड़ी बने थे। नीरज ने पेरिस ओलंपिक-2024 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।