पानीपत। प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने सनातन धर्म की मजबूती की बात फिर से दोहराई है। उन्होंने कहा कि आज सनातन धर्म को बढ़ावा देने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने अपनी दो ओजपूर्ण कविताओं के माध्यम से लोगों को झकझोर दिया।
वे सोमवार को पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज के आवास पर पहुंचे थे। इससे पहले रविवार को देर रात तक सेक्टर-13-17 स्थित एक धार्मिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने सोई किस्मत जाग रही है भारत सप्त सनातन की...और हिंदू के दिल में हिंदुत्व ऐसी ज्योत जलाएंगे...कविताएं पढ़कर लोगों को झकझोर दिया। उन्होंने कहा कि आज सनातन धर्म को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसके लिए लोगों को आगे आना होगा। इससे पहले उनका पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज और उनके नजदीकियों ने स्वागत किया।