फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गेहूं उठान में नहीं तेजी, अब भी करीब 97 हजार मीट्रिक टन बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में गेहूं उठान कार्य अब तक तेजी नहीं पकड़ पाया है। मंडियों में अब भी करीब 97 हजार मीट्रिक टन गेहूं को उठान का इंतजार है। इधर मौसम बदलने पर बूंदाबांदी के चलते गेहूं आवक भी प्रभावित हुई है। पिछले दो दिन से सीजन की अपेक्षा कम गेहूं मंडियों में पहुंचा है।
विज्ञापन

जिला में गेहूं खरीद को लेकर 12 मंडी और केंद्र बनाए गए हैं। यहां एक अप्रैल को सरकारी खरीद शुरू कर दी थी। अब तक मंडियों में 209415 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 197718 मीट्रिक टन की खरीद की है। एजेंसियों ने 100620 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया है। अब 97098 मीट्रिक टन गेहूं बाकी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक आदित्य कौशिक ने बताया कि जिले की मंडियों व केंद्रों पर गेहूं खरीद का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। वे खुद भी मंडियों का दौरा कर रहे हैं। सोमवार को पानीपत अनाज मंडी का दौरा कर खरीद व उठान का जायजा लिया। खरीद एजेंसियों को उठान में तेज लाने के निर्देश दिए गए है।
बॉक्स
किसान व आढ़तियों में अनदेखी पर रोष
मंडियों में गेहूंं का उठान न होने पर आढ़तियों व किसानों में रोष व्याप्त है। आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मवीर मलिक ने बताया कि मंडियों में गेहूं का उठान न होने से परेशानी बनी हुई है। यहां गेहूं उतारने तक को जगह नहीं मिल पा रही। पानीपत ही नहीं जिले की हर मंडी की स्थिति चिंताजनक है। अधिकारी सब कुछ जानकर अनजान बने हुए हैं। किसान अजमेर और कर्मबीर ने बताया कि मौसम लगातार बदल रहा है, लेकिन मंडियों में अब तक व्यवस्था नहीं बन पाई हैं। गेहूं कटाई कार्य तेज करते हैं। इसी समय मौसम बिगड़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें