फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसी कॉलेज में सापेक्षी दौड़ी सबसे तेज

Sun, 20 Mar 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग इसराना चल रहे सिनर्जी-2016 की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भावी इंजीनियरों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में सापेक्षी सबसे तेज दौड़ी। एनसी इंजीनियरिंग कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन विजय गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षण के साथ-साथ खेल व अन्य गतिविधियों में भी प्रतिभागिता करनी चाहिए।
विज्ञापन


खेलों से शारीरिक विकास के साथ लक्ष्य प्राप्त करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। संस्थान में समय-समय पर खेलों का आयोजन किए जाते हैं। इससे विद्यार्थियों को खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलते हैं। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को संस्थान के चेयरमैन विजय गुप्ता व प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने पुरस्कृत किया।

संस्थान के खेल प्रभारी डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि संस्थान में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया। दो सौ मीटर दौड् में चंद्रकांता, सौ मीटर दौड़ में सापेक्षी व स्पून रैस में छवि ने जीत दर्ज की। इस मौके पर राजेश मलिक, विनोद कुमार, संदीप, अमित गुप्ता, दीप्ति जागलान, पारूल व कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें