फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसी कॉलेज बना जिले का पहला कोविड- 19 अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लगातार बढ़ रही कोविड- 19 मरीजों की संख्या को देखते हुए डीसी व सिविल सर्जन की सिफारिश पर स्वास्थ्य विभाग के एसीएस ने इसराना स्थित एनसी मेडिकल कॉलेज को कोविड- 19 अस्पताल बनाने की घोषणा कर दी है। अब पानीपत व जींद के मरीजों का यहीं पर इलाज होगा। एनसी मेडिकल कॉलेज स्टाफ स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों पर मरीजों का इलाज करेगा। विभाग ने जिले में आए दिन आ रहे औसतन 4 से 5 मरीजों को देखते हुए ये फैसला किया है। जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 134 पहुंच गई है। मरीजों को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ता है। जिससे मरीजों और खानपुर मेडिकल कॉलेज के स्टाफ को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

खानपुर मेें चार जिलों के मरीजों का इलाज हो रहा था। इसी को देखते हुए विभाग ने एनसी कॉलेज को बेहतर उपचार के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 65 के तहत अधिग्रहण कर लिया है। वहीं मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले डाक्टर, नर्स और पैरा मेडिकल स्टॉफ आदि भी कोरोना रोगियों की सेवा करेंगे। इधर, एनसी मेडिकल कॉलेज का अधिग्रहण करने से पहले प्रशासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल कॉलेज की और वहां पर उपलब्ध सुविधाओं की गहन जांच कर पानीपत प्रशासन से कॉलेज के अधिग्रहण की सिफारिश की थी।
बढ़ते रोगियों को देखते हुए फैसला जरूरी : डीसी
जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोगियों को अपने जिले में ही इलाज मिल सके। इसलिए एनसी कॉलेज का निरीक्षण किया गया था। अब एनसी कॉलेज को कोरोना के रोगियों के बेहतर इलाज के लिए अधिग्रहण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह, डीसी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें