फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तियों को जागृत करने और विकारों पर विजय पाने के प्रतीक हैं नवरात्र : भारत भूषण

Mon, 19 Oct 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
ब्रह्मकुमारी के सेक्टर-25 केंद्र पर माता की चौकी में संबो​धित करते समाजसेवी विजय जैन। स्रोत : स
विज्ञापन
पानीपत। ब्रह्माकुमारीज के सेक्टर-25 स्थित सेंटर में रविवार को आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य आकर्षण माता रानी की चौकी और सुंदर भेंटों व भजनों का गायन रहा। इस अवसर पर मुख्य वक्ता ज्ञान मानसरोवर के निदेशक भारत भूषण ने कहा कि नवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य स्थूल पूजा-पाठ से ऊपर उठकर आत्मा की शक्तियों को जागृत करने और विकारों पर विजय पाने का प्रतीक है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय चेयरमैन विजय जैन रहे। समाजसेवी हरपाल ढांडा ने कहा कि माता रानी शक्ति, प्रेम, सम्मान और समर्पण की प्रतीक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेक्टर-25 सेंटर की मुख्य संचालिका बीके अंजना ने की। उन्होंने कहा कि अज्ञान की नींद से जागना ही सच्चा जागरण है और हमें विकारों का उपवास रखना चाहिए। राधा-कृष्ण मंडली की बहनों ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर ओपी सेतिया, राजेश गोयल, संजय जैन, विनोद, सतवीर चहल, धर्मवीर, श्वेता, सरिता, मंजू, सुदेश, सोनिया और राज सेतिया मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें