फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रों को लेकर बाजार में खरीदारी शुरू

Sat, 01 Oct 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। माता के शारदीय नवरात्र को लेकर मंदिर और बाजार सजकर तैयार हो गए है। मां के भक्तों ने नवरात्रों की अपनी तैयारी पूरी कर ली। शनिवार को मां का पहला नवरात्र होगा और इस बार पूरे दस दिन के नवरात्र होंगे। धार्मिक विद्वानों ने दस दिन के नवरात्रों को शुभ बताया है।
विज्ञापन

आज शनिवार को मां का पहला नवरात्र होगा। मंदिर और देवालयों में प्रात: काल में ही पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी। शहर के प्राचीन सिद्घ श्री देवी मंदिर में मां के दर्शनों को लेकर विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर के कपाट प्रात:काल में ही मां के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा महिला व पुरुष भक्तों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की है और सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।

बाजार में दिनभर चली खरीददारी
शारदीय नवरात्र को लेकर बाजार सज गए हैं और दुकानों पर माता रानी की चुन्नी और अन्य सामान पूरी मात्रा में उपलब्ध है। नवरात्रों के लिए भक्तों ने बाजार में पूजा की थाली से लेकर नारियल, धूप व माता रानी की सौलह श्रृंगार में उपयोग में होने वाली सभी वस्तुओं की खरीदारी की।
विज्ञापन


नारियल की की मांग बढ़ी
भारत में नारियल की खेती 18 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में होती है। अकेले पानीपत जिले में सालाना नारियल की खपत करीब दो हजार बोरियों से भी अधिक है। नौ दिनों तक चलने वाले माता के नवरात्रों में ही नारियल की करीब पांच सौ बोरियां पानीपत जिले में लग जाती है। एक नारियल 20 से 23 रुपये तक का बाजार में मिलता है। वहीं नारियल व माता की चुन्नी के साथ 30 से 40 रुपये हो जाता है। बाजार से पूजा का पूरा सामान करीब 350 रुपये में आता है।

घट स्थापना प्रात: साढ़े छह से
प्राचीन सिद्घ श्री देवी मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि मां के नवरात्र शनिवार को शुरू हो रहे हैं। प्रात: साढ़े छह से साढ़े आठ बजे तक घट स्थापना का शुभ समय रहेगा। मां के भक्त घड़े में पानी भरकर उसके ऊपर आम का पत्ता व नारियल रखें। इसके साथ दुर्गा सप्त सती का पाठ व बीज मंत्री का जप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें