समालखा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनाव का लेकर मतदाता सूची तैयार की जा रही है। इसमें नाम पंजीकरण करने के लिए 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला उपायुक्त के आदेश पर नगर पालिका के तत्वावधान में समालखा मे भी नाम पंजीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कैंप में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मॉडल टाउन के प्रधान जगतार सिंह बिल्ला और गुरुद्वारा जीटी रोड प्रधान गोपाल सिंह की देखरेख में वोट बनाने का काम चला। जगतार बिल्ला ने बताया कि नगर पालिका सचिव मुकेश कुमार ने सिख के वोट बनाने की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि वोट बनवाने के लिए आवेदक का नाम विधानसभा की मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। इस अवसर पर कुलवंत सिंह, उदय सिंह, विक्की सिंह, अमरजीत सिंह व दर्शन सिंह मौजूद रहे।