फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने हटवाया अतिक्रमण, तीन ट्रॉली सामान जब्त

Sun, 14 Aug 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
नगर ‌निगम - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम बाजारों व सर्विस लेन पर अवैध कब्जों को लेकर दूसरे दिन भी एक्शन में रहा और निगम की टीम ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर तीन ट्राली सामान की जब्त की। नगर निगम ने दुकानदारों व अन्य लोगों को दुकानों के बाहर थड़े तोड़ने का चार दिन का समय दिया है। ऐसा न होने पर निगम खुद जेसीबी चलाएगा। निगम ने दुकानदार थड़े बनाने की बजाय दो-तीन फुट तक चौड़ा लकड़ी या लोहे का एंगल बनाकर रखने की सलाह दी है। नगर निगम की कार्रवाई व चेतावनी के बाद दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। वहीं निगम की शुक्रवार को की गई कार्रवाई के विरोध में रेहड़ी चालक उतर आए और शहरी विधायक व डीसी को अपनी शिकायत दी है।
विज्ञापन


नगर निगम ने शहरवासियों की समस्याओं को को देखते हुए शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखा। नगर निगम दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से साढ़े पांच बजे अभियान चलाया। नगर निगम के सेक्रेटरी विनोद नेहरा, एमई अंकित लोहान, बिल्डिंग इंस्पेक्टर दीपक राणा, प्रमोद व जेई  सुरेश द्वारा इंसार बाजार, सलारगंज गेट, पालिका बाजार से अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम को देखकर दुकानदारों में अच्छा खासा हड़कंप मचा रहा। दुकानदार सामान सड़क से उठाकर दुकान के अंदर रखते दिखे। वहीं नगर निगम ने अभियान के दौरान करीब तीन ट्रॉली सामान की जब्त की हैं।

दुकानदारों को चार दिन का समय, थड़े नहीं तोड़े तो चलेगी जेसीबी
नगर निगम अधिकरियों ने सभी दुकानदारों को चेताया कि दुकानों के आगे बनाए गए थड़ों को स्वयं ही तोड़ दें। दुकानदारों को चार दिन का समय दिया गया है। निगम अधिकारियों ने बताया कि अगर दुकानदारों द्वारा थड़े नहीं तोड़े गए तो जेसीबी मशीन द्वारा तोड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन :::::::::
 नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को पालिका बाजार, इंसार बाजार सहित अन्य जगह से अतिक्रमण हटवाया गया है। सभी दुकानदारों से अपील है कि दुकानों के आगे ज्यादा बड़े थड़े ना बनवाएं। दुकान के आगे दो-तीन फुट तक चौड़ा लोहे या लकड़ी का एंगल बनवा लें ताकि अतिक्रमण ना हो। इससे दुकान के आगे वाहन खड़ी करने की जगह भी बन जाएगी।
विज्ञापन

- वीना हुड्डा, कमिश्नर नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें