सरसों की खरीद ना होने से किसानों ने अनाज मंडी में जताया रोष
- फोटो : AMAR UJALA
सरसों की खरीद नहीं होने पर शनिवार को किसानों ने अनाज मंडी में रोष जताया। किसान बोले सीएससी पर जाकर फसल का रजिस्ट्रेशन तो करा लिया, लेकिन पटवारी उनकी वेरिफिकेशन नहीं कर पाया। जिस वजह से उन्हें फसल बेचने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान उन्हें गेट पास तक मुहैया नहीं करवाया जा रहा। इसके साथ ही उनकी फसल भी नही खरीदी जा रही है।