कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोग मास्क और दस्तानों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इन इस्तेमाल मास्क और दस्तानों को खुले में फेंक दिए जाने से भी वायरस के फैलने का खतरा बना हुआ है। इसी के चलते पानीपत प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इनके अलग से निस्तारण के लिए नगर निगम की कूड़ा उठाने की गाड़ियों पीले रंग का बैग टांगा गया है। इसी बैग में इस्तेमाल किए गए मास्क और दस्तानों को फेंकना है। खुले में फेंके इस्तेमाल किए दस्ताने और मास्क तो होगी कार्रवाई जिला उपायुक्त हेमा शर्मा ने बताया कि मास्क और दस्तानों को उपयोग करने के बाद कहीं भी खुले में नहीं फेंका जा सकता है। इसलिए नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों में पीले रंग का बैग टांगा गया है। यह व्यवस्था शनिवार से शुरू कर दी गई है।