इसराना। बिजावा गांव के किसान जितेंद्र को गेटपास में गड़बड़ी के चलते चार दिन से सरसों बेचने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
किसान का आरोप है कि पोर्टल पर पंजीकरण के अनुसार सरसों जबकि मंडी के गेटपास पर गेहूं दिखाया जा रहा है। उनके लिए सरसों बेच पाना सिरदर्द बना हुआ है।
जितेंद्र ने बुधवार को एसडीएम से मिलकर सरसों की खरीद कराने की मांग की है। एसडीएम ने किसान को भरोसा दिलाया कि उसकी सरसों की फसल की जल्द ही खरीद की जाएगी।
किसान जितेंद्र ने बताया कि पोर्टल पर सरसों के लिए पंजीकरण कराया था। वह मंडी में आया तो गेटपास पर सरसों की जगह गेहूं दिखाया गया। वह चार दिन से इसके लिए चक्कर काट रहा है। उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।