फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सैर पर निकले किसान की हत्या कर शव दीवार पर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। ऑफिसर कॉलोनी में एक किसान की हत्या कर शव को खाली प्लॉट की दीवार पर फेंक दिया गया। किसान शनिवार रात को खाना खाकर सैर के लिए घर से निकला था। पुलिस ने इसमें अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ऑफिसर कॉलोनी निवासी संजय कुमार ने बताया कि वे दो भाई थे। बड़ा भाई सोमबीर (40) खेती करता था। सोमबीर शनिवार रात 10 बजे खाना खाकर खेत की ओर सैर करने चला गया। मगर, लौटकर नहीं आया। रविवार सुबह रौनक नाम के युवक ने फोन कर बताया कि शास्त्री कॉलोनी के पास खाली प्लॉट की दीवार पर सोमबीर का शव पड़ा है। वह मौके पर पहुंचा। वहां सोमबीर के चेहरे पर चोट के निशान थे। मुंह से भी खून निकल रहा था। आरोप लगाया कि हत्या कर उसका शव को फेंका गया था। पुलिस लोगों से सोमबीर के बारे में पूछताछ कर रही है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमबीर के शव का पीजीआई खानपुर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें