फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर को स्वच्छ बनाने को नगर पालिका ने गठित की कमेटी, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा।
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाने का फैसला किया गया है। जिससे शहर को गंदगी और कूड़े से मुक्त करने को कार्य किए जाएंगे। जिसके लिए बाकायदा सफाई निरीक्षक विकास के नेतृत्व में एक छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिससे शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा सकें।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव मनीष शर्मा ने बताया कि स्वच्छता से संबंधित शिकायतें जैसे वार्डों में सफाई न होना, बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकना जैसी शिकायतें नियमित रूप से प्राप्त हो रही हैं। जिन पर तत्काल कार्रवाई करने हेतु सफाई निरीक्षक विकास की अगुवाई में एक टीम गठित की गई है। जो स्वच्छता संबंधी शिकायतों से संबंधित समस्या का समाधान करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वाले नागरिकों का चालान काटेगी। इस टीम में सफाई निरीक्षक विकास के अलावा नगर पालिका में बतौर ट्रैक्टर चालक आजाद सिंह व सफाई कर्मचारी बलबीर सिंह, संदीप, पुनीत व परवीन को शामिल किया गया है। नगर पालिका सचिव द्वारा स्वच्छता संबंधी शिकायतों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जिससे लोगों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। स्वच्छता को लेकर शहर में मुख्य कदम उठाए जा रहे है। जिससे गंदगी फैलाने वालों पर प्रशासन द्वारा शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें