फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीएम दरबार पहुंचा पालिका बाजार का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पालिका बाजार के भवन को ध्वस्त करने का मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया। शहर विधायक प्रमोद विज ने व्यापारियों की ओर से मुख्यमंत्री के सामने पालिका भवन का दोबारा सर्वे कराने का प्रस्ताव रखा। जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी। साथ ही आश्वासन दिया है कि फिलहाल भवन को ध्वस्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारियों की मांग को ध्यान में रखकर भवन का सर्वे कराकर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने कुछ राहत की सांस ली है। पालिका बाजार भवन का निर्माण 1984 में हुआ था। भवन में भूतल पर 49 दुकानें हैं और प्रथम व द्वितीय तल पर नगर निगम के कार्यालय हैं। नगर निगम ने भवन को जर्जर घोषित कर दिया था। जिसके बाद से ही इस भवन को ध्वस्त करने की तैयारी है।
नगर निगम अधिकारियों ने व्यापारियों को भी दुकानों को खाली कराने का अल्टीमेटम दे दिया था। जिसका व्यापारियों ने विरोध किया था। उनका कहना था कि भवन में भूतल की स्थिति ठीक है। जिस कारण भवन को ध्वस्त करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना था कि भवन जर्जर स्थिति में है और कार्यालयों को भी खाली कराया जा रहा है। व्यापारियों ने शहर विधायक प्रमोद विज से मुलाकात कर इस प्रकरण में राहत की मांग की थी। जिसके बाद शहर विधायक ने रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि पालिका बाजार के व्यापारियों की समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा। भवन का सर्वे कराने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। विधायक ने कहा कि भवन में करीब 40 साल से व्यापारी व्यापार करते आ रहे हें। जिससे कई परिवारों की रोजी रोटी पर संकट पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें