फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नगर परिषद ने रेलवे रोड और माता पुली से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। नगर परिषद ने बुधवार को रेलवे रोड और माता पुली पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम इस दौरान रेहड़ी व फड़ी से तौल उठाकर ले गई। रेहड़ी व फड़ी वालों ने अधिकारियों से दोबारा अतिक्रमण न करने की बात कही। अधिकारियों ने उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया। समालखा को जाम मुक्त और पार्किंग व्यवस्था के लिए नगर पालिका लगातार रेहड़ी संचालकों पर कार्रवाई कर रही है। बुधवार को नगर परिषद के सचिव ने टीम के साथ रेलवे रोड और मातापुली चौक पर खड़ी रेहड़ियों से उनके तौल उठा लिए गए। रेहड़ी संचालकों ने माफी मांगी और लिखित में आगे से रेहड़ी न लगाने की बात लिखकर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें