फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नगर निगम की बैठक स्थगित, कल होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम हाउस की शुक्रवार को होनी वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक शनिवार को सुबह 11 बजे होगी। उल्लेखनीय है कि शहर की सरकार की पहली बैठक 25 अप्रैल को बुलाई गई थी। सभी पार्षदों व अन्य जनप्रतिनिधियों को हाउस की बैठक में पत्र लिख दिया था। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के प्रस्ताव भी मेयर को दे दिए थे। इन प्रस्तावों को तैयार करने के साथ मुख्य प्रस्तावों को चयनित कर लिया था। इसमें 10 मुख्य प्रस्ताव तैयार किए थे। इन प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इनमें रेनीवेल प्रोजेक्ट, सफाई, डेयरी शिफ्टिंंग प्रमुख प्रस्ताव हैं। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज के शुक्रवार को एक अन्य बैठक में व्यस्त होने के चलते इसको स्थगित किया है। मेयर कोमल सैनी ने बताया कि बैठक अब 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें