पानीपत। सांसद खेल स्पर्धा सोमवार को शिवाजी स्टेडियम में होगी। केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।
इसके लिए पूर्व सांसद संजय भाटिया ने इसके लिए शनिवार को शिवाजी स्टेडियम में अधिकारियों के साथ बैठक की। खेल विभाग के
अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। उन्होंने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा में लोकसभा स्तर पर प्रथम टीम को 51 हजार रुपये, द्वितीय को 31 हजार और तृतीय टीम को 21 हजार रुपये की इनाम राशि व ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन समारोह 11 मई को कर्ण स्टेडियम करनाल में केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल द्वारा किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी धुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि सांसद खेल प्रतियोगिता पांच से आठ मई तक शिवाजी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में जिला से लगभग एक हजार खिलाड़ियों ने खो-खो और कबड्डी खेल के लिए पंजीकरण कराया है। इस अवसर पर सहायक शिक्षा अधिकारी ( खेल ) रविंद्र अंतिल, एमजेआर संस्थान से रविंद्र सैनी, यश हुड़िया, डॉ. रविंद्र डिकाडला, मुकेश बॉस, साहब सिंह रंगा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र गर्ग, प्रिंसिपल सुमेर, अनिल, मीनू चौधरी आदि मौजूद रहे।