फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 28 Jul 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद मनोज के परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली (पानीपत)। सनौली थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर छाजपुर गांव के पास गंदा नाला के निकट तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार कैराना निवासी मनोज (28) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी इमरान घायल हो गया। इमरान की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कैराना निवासी इमरान ने बताया कि वह धूप सिंह नगर में किराये के मकान में रहता है। उसका दोस्त मनोज भी वहीं रहता था। दोनों कुराड़ गांव के पास स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। रविवार को दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर ड्यूटी पर गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे ड्यूटी से लौटते समय जैसे ही वे छाजपुर गांव के पास गंदा नाला के निकट पहुंचे, तभी पानीपत की ओर से आई तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उनको तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे करनाल रेफर कर दिया गया। करनाल के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।
सनौली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई और इमरान की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अजय ने बताया कि फॉर्च्यूनर चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


अस्पताल छोड़कर भाग गया चालक
इमरान ने बताया कि हादसे के दौरान फॉर्च्यूनर का पहिया मनोज के दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन वहां छोड़ने के बाद भाग हो गया। इमरान के अनुसार, फॉर्च्यूनर पर गुरुग्राम का पंजीकरण नंबर था।

अस्पताल में मौजूद मनोज के परिजन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें