फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रिफाइनरी के पास कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ मुनक गांव गया था। वहां से लौटते वक्त यह हादसा हुआ। सदर थाना पुलिस ने मृतक के दोस्त के बयानों पर अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सौंधापुर गांव निवासी महिपाल ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने गांव के संदीप (32), नवीन व विजय निवासी गांव बाल जाटान के साथ संदीप के ममेरे भाई पवन के पास मुनक गांव में गए थे। वह चारों अलग अलग मोटरसाइकिल पर वहां से वापस आ रहे थे। वह और विजय एक मोटरसाइकिल पर थे। संदीप व नवीन दूसरी मोटरसाइकिल पर थे। संदीप मोटरसाइकिल चला था। वह उनसे लगभग 50 मीटर आगे चल रहा था। रिफाइनरी के पास एक कार ने पीछे से संदीप की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संदीप की मोटरसाइकिल नहर पर लगे ग्रिल पर टकरा गई और संदीप का सिर ग्रिल पर लगा। कार चालक वहां से फरार हो गया। वह गंभीर रूप से घायल संदीप को डायल 108 पुलिस की टीम की मदद से असंध रोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें